जमशेदपुर : झारखंड अलग राज्य के नायक के रुप में जाने जाने वाले शहीद निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो द्वारा जमशेदपुर के कदमा उलियान में शहीद निर्मल महतो की जयंती मनायी जायेगी. इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे. 25 दिसंबर को उनका जन्मदिन मनाया जायेगा, जिसके लिए उनका कार्यक्रम भी आ चुका है. मुख्यमंत्री का आगमन दोपहर 1.15 बजे सोनारी एयरपोर्ट पर होगा, जहां से वे कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद वे वापस रांची शाम 4.30 बजे लौट जायेंगे. इसके बाद 26 दिसंबर को भी वे जमशेदपुर आयेंगे. जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके मुसाबनी के स्वासपुर सीटीसी फुटबॉल ग्राउंड में बने हेलीपैड़ में उतरेंगे. वहां वे कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लौट जायेंगे.













