जमशेदपुर : झारखंड के सबसे बड़े को-ऑपरेटिव सोसाइटी, टेल्को को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के चुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है. इसमें प्रबंधन के लोगों को हार का मुंह देखना पड़ा है. चेयरमैन के पद पर मैनेजमेंट की ओर से मानस कुमार मिश्रा निर्विरोध रहे. वहीं, सचिव के पद पर अमितेश पांडेय को हार का मुंह देखना पड़ा, जो मैनेजमेंट से जुड़े है. कर्मचारियों की ओर से प्रत्याशी रुद्र प्रताप सिंह ने उन्हें पराजित कर सचिव पद पर कब्जा कर लिया. उन्हें कुल 2384 मत प्राप्त हुए. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर अभिषेक अग्रवाल निर्विरोध चुने गये. सोसाइटी चुनाव में चेयरमैन, सचिव व कोषाध्यक्ष के अलावा 10 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन हुआ. इनमें 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. रिटर्निंग ऑफिसर अनीश कुमार की देखरेख में संपन्न हुए मतदान में कुल 4443 सदस्यों ने मतदान किया जिनमें से 126 मत पत्र रद्द घोषित कर दिये गये. इसके अलावा 14 मत मिसिंग भी रहे. चुनाव में पदाधिकारियों के पद पर विजेता प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं –

पदाधिकारी :
मानस कुमार मिश्रा – चेयरमैन
अभिषेक अग्रवाल – मानद कोषाध्यक्ष
रुद्र प्रताप सिंह – मानद सचिव
महिला कमेटी मेंबरों को कितने वोट मिले :
1. इतु घोष – 1451
2. इंदु कुमारी – 1905 (विजेता)
3. भारती रानी – 1845 (विजेता)
4. रिंकी गुप्ता – 1703 (विजेता)
5. रागिनी कुमारी – 2110 (विजेता)
6. लवी शर्मा – 2071 (विजेता)
7. सीमा सिंह – 1684 (विजेता)
किस पुरुष कमेटी मेंबर को कितने मत मिले :
1. अनूप कुमार सिंह – 1150 (विजेता)
2. अब्दुल रऊफ – 386
3. आशीष कर – 406
4. उदय प्रकाश शर्मा – 285
5. उदय प्रकाश शर्मा – 140
6. एके तिवारी – 1491 (विजेता)
7. एन रमेश कुमार – 474
8. एमए राज – 170
9. चंदन कुमार – 305
10. चंदन कुमार झा – 309
11. जीतेंद्र सिंह – 1173 (विजेता)
12. जीतेंद्र तिवारी – 201
13. देवेंद्र कुमार मिश्रा – 1014
14. पंकज कुमार सिंह – 1094
15. पार्थ सरकार – 630
16. प्रदीप कुमार वर्मा – 302
17. मनीष कुमार पोद्दार – 489
18. मोहम्मद कैसर खान – 629
19. राजू कुमार – 144
20. राम बिलास शर्मा – 550
21. विष्णु कुमार – 1375 (विजेता)
22. शकील अहमद खान – 80
23. सत्येंद्र कुमार चौधरी – 303
24. संतोष कुमार मिश्रा – 210
25. सुनील कुमार प्रसाद – 184











