जमशेदपुर : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के सौजन्य से शहीद निर्मल महतो की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण निर्मल महतो उच्च विद्यालय घोड़ाबांधा में किया गया. विधायक मंगल कालिंदी और घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने संयुक्त रूप से प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान वहां उपस्थित स्कूली शिक्षकों और छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि शहीद निर्मल महतो ने झारखंड अलग राज्य के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी. आज के युवाओं को उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है. (नीचे भी पढ़ें)
विधायक मंगल कालिंदी ने छात्र-छात्राओं का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि श्री कृष्ण भगवान ने कहा है कि बस कल तुम्हारा कर्म होगा और अगर कर्म में सच्चाई है तो कर्म कहां निष्फल होगा, हर संघर्ष का हल होगा वह आज नहीं तो कल होगा. इसलिए आप मेहनत करें उसका परिणाम आपको आज नहीं तो कल जरूर मिलेगा. इस दौरान कालीपदो गोराई, विक्टर सोरेन, विक्रम बेसरा, जयराम महतो, रंजीत गोराई, शिव दत्ता, लालबाबू राय, सुनील गोराई, मुन्ना प्रमाणिक, विक्रम, विनीत, अकाश, रजत, पिंटू महाली, रंजन गोराई, देव गोराई, कृष्णा महतो, सोनाराम, तपन माजी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.












