अनिल कुमार/बोकारो : ईसाई समुदाय के लिए आज का दिन बड़ी खुशी भरा होता है. पूरा ईसाई समुदाय आज के दिन ईसा मसीह का जन्मदिन सेलिब्रेट करता है. बोकारो को सभी चर्चों में आज सुबह से ही ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना करने पहुंचे. इस दौरान सभी ने मोमबत्ती जलाकर ईसा मसीह का जन्म दिन मनाया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को केक खिलाते हुए गाना भी गाया. इस दौरान चर्च में मौजूद महिलाओं ने कहा कि आज का दिन उनके लिए काफी खुशी भरा रहता है. वे चाहते हैं कि समाज में सभी लोग खुश रहें और कोई किसी के लिए दुख की बात नहीं करे. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि हमारे ईसा मसीह ने जो संदेश लोगों को दिया है उस संदेश को हम लोगों के बीच फैलाने का काम करें, क्योंकि ईसा मसीह लोगों को खुशी देने के लिए ही इस धरती पर आए थे. इसी कारण उन्हें भगवान माना गया.












