जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं वृहद रूप से कंबल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बिरसानगर, जोन न.1, गुड़िया मैदान में हुआ। कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका की पूर्व विधायिका मेनका सरदार उपस्थित थीं। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शिविर में अनेक लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई, जबकि 1500 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। (नीचे भी पढ़ें)

भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जीवनपर्यंत सेवा भावना के साथ देश के लिए काम किया। अटल जी की सेवा भावना से प्रेरित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जांच शिविर का अनेक लोगों ने लाभ लिया। इसके साथ साथ सर्दी, खांसी, बुखार, हड्डियों सबंधित परेशानी, शरीर में कमजोरी, जी घबराना एवं थकान, शिशु रोग, स्त्री रोग, आंखों में पानी आना, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर (मधुमेह) एवं अन्य सभी प्रकार की सामान्य बीमारियों की निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं जांच की सुविधा लौहनगरी के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। इसके लिए उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी चिकित्सकों के प्रति आभार जताया। (नीचे भी पढ़ें)
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हर स्थिति परिस्थिति में आम मानव के सेवार्थ निरंतर तत्पर रहने वाली भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर एवं कड़कड़ाती ठंड में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण समारोह का आयोजन वास्तव में अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि है। संपूर्ण भारत अटल जी की जयंती को सुशाशन दिवस के रूप में स्मरण करता है। भारत के लिए अटल जी का योगदान अमिट है। अटल बिहारी वाजपेयी का नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। जमशेदपुर सांसद विधुत वरण महतो में कहा की राजनीति के अजातशत्रु, अपने व्यक्तित्व से मां भारती को विश्व में गौरवान्वित करने वाले भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, हम सभी के प्रेरणा स्रोत भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा की आज का यह आयोजन से कई जरूरतमंद लाभान्वित हुए है। (नीचे भी पढ़ें)
शिविर में इन चिकित्सकों ने की जांच : डॉ कुमार- त्वचा विशेषज्ञ, डॉ सौम्या सेनगुप्ता- मधुमेह रोग विशेषज्ञ, डॉ कुमार अभिषेक- ऑर्थो-ट्रॉमा – रुमेटोलॉटी, डॉ. पार्थो चौधरी- हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रमोद कु. सिंह- ओआरएआई और डेंटल सर्जन, डॉ. पटेल- सामान्य चिकित्सक, डॉ. गौतम कु. भारती- जीवन ज्योति फिजियोथेरेपी, डॉ. गौतम दासगुप्ता- मेडिसिस्ट ईएनटी अस्पताल, डॉ प्रमिला पुरती- एमबीबीएस, डीपीएम (मनोचिकित्सा) सलाहकार न्यूरो-मनोचिकित्सक, नेत्र परामर्श सह नेत्र जाँच एएसजी हॉस्पिटल के सहयोग से- अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली के प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा- फहीम काजमी, नजमुल हसन,मो. इमरान, राहुल कुमार, सौरभ डे। मंच का सफल संचालन कार्यक्रम के संयोजक बिरसानगर के प्रभारी अमित सिंह ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सुमित श्रीवास्तव ने किया. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, खेम लाल चौधरी, पवन अग्रवाल, अजय श्रीवास्तव, अनिल सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, कुलवंत सिंह बंटी, मनोज सिंह, बबुआ सिंह, योगेश मल्होत्रा, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, विनोद सिंह, बोल्टू सरकार, संजीव कुमार, पप्पू सिंह, गुरदेव सिंह राजा, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, पवन सिंह, अजय गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, निशांत कुमार, उमेश पांडे, शशि यादव, अमिताभ सेनापति, सुमित श्रीवास्तव, प्रकाश दुबे, सन्नी संघी, शशांक शेखर ,अमित सिंह, आशीष साहू, नीरज, सुशील शर्मा, विकास सिंह, मुकेश सिंह, अभिषेक डे, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष मनीष पांडे समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.












