जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी के पास एक वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पोटका निवासी संजीव सिंह,भिलाई पहाड़ी निवासी विदेशी सरदार और वीर सरदार शामिल हैं। विदेशी सरदार ने बताया कि वह लोग पोटका से भिलाई पहाड़ी अपने दोस्तों से मिलने आए थे। वहां से डिमना डैम घूमने जा रहे थे। तभी एनएच-33 पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीनों घायल हो गए। पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया।











