जमशेदपुर : जमशेदपुर में करणी सेना के सैनिकों ने जिला प्रभारी आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को तुलसी पूजन दिवस के पावन पर्व पर सनातन धर्म के अनुसार तुलसी पूजन किया तथा भजन कीर्तन कर सनातन परम्परा का निर्वहन किया। इस अवसर पर करणी सेना जमशेदपुर जिला प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने कहा कि सभी हिन्दुओं को सनातन धर्म की परंपरा का पालन करते हुए 25 दिसंबर को तुलसी पूजन दिवस मनाना चाहिए तथा पाश्चात्य संस्कृति के पर्व क्रिसमस डे को नहीं मनाना चाहिए। तुलसी अत्यंत उपयोगी औषधि और सम्पूर्ण धरा एवं मानव जाति के लिए वरदान है। इस अवसर पर तुलसी पूजन कार्यक्रम मे जमशेदपुर जिला प्रभारी आशीष कुमार सिंह, जय सिंह, अनिकेत, शशांक, चंदन, राजेश, सोनू, सूरज, हिमांशु, दिलीप, कमल समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।











