जमशेदपुर : मानगो एनएच 33 पर इरिगेशन कॉलोनी के पास स्थित वसुन्धरा एस्टेट में रविवार को श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ की शुरुआत हुई. इससे पूर्व रविवार सुबह कलश यात्रा एवं ब्यास पीठ पूजन का आयोजन हुआ. वृन्दावन से पधारे स्वामी बृजनंदन शास्त्री ने विधिवत् पूजा-अर्चना के पश्चात कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा एनएच 33 स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई. इस धार्मिक आयोजन में बृजनंदन शास्त्री जी ने कहा कि शुभ कर्मों की यात्रा का नाम ही शोभा यात्रा है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि अच्छे संकल्प एवं अच्छे विचार ही व्यक्ति को महान बनाते हैं एवं ईश्वर से मिलाते हैं. इसका आयोजन किरण-उमाशंकर शर्मा द्धारा किया गया है. कलश यात्रा में सबसे आगे खुली जीप पर स्वामी बृजनंदन शास्त्री चल रहे थे, जिसके बाद शिव-पार्वती एवं राधा-कृष्ण की अद्भुत झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी. शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी. शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु राधे-कृष्ण के जयकारे से पूरे वसुन्धरा एस्टेट का माहौल भक्तिमय हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

सात दिवसीय भागवत कथा के आयोजक के पुत्र व भाजयुमो नेता कृष्णा शर्मा उर्फ काली ने बताया कि यह भागवत कथा सोमवार, 26 दिसम्बर से आरंभ होकर रविवार 01 जनवरी रविवार तक चलेगी. कथा यज्ञ के अंतिम दिन भण्डारे का आयोजन होगा. कथा के पहले दिन सोमवार को व्यास नारद संवाद, पाण्डव चरित व शुकदेव आगमन के प्रसंग की कथा होगी. उन्होंने कहा कि रोजाना अपराह्न 3 बजे से कथा आरंभ होगी. शोभा यात्रा में मुख्य रूप से उमाशंकर शर्मा, कृपाशंकर शर्मा, रामाशंकर शर्मा, गिरजाशंकर शर्मा, कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा, संतोष शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, रामानन्द शर्मा, रवीन्द्र कुमार, अनिल कुमार, चंदन कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.












