जमशेदपुर: पूरे भारत समेत झारखंड में भी लगातार मौसम का बदलाव हो रहा है. इसी तरह का मौसम कोल्हान में भी देखने को मिल रहा है. अभी सर्दी के साथ गर्मी का भी अहसास हो रहा है. लेकिन जल्द ही कुछ दिनों में बादल छटेंगे, चुंकि बादल होने के कारण मौसम में थोड़ी गर्मी महसूस हो रही है. लेकिन अंदाजा है कि दो- तीन दिनों में यह बादल छट जाएंगे. इसके बाद ही ठंड बढेगी. इसके बाद ही लोगों को ठंड का अहसास होगा. अनुमान के अनुसार करीब बुधवार से मौसम में ठंडक बढ़ेगी. मौसम जानकारी के अनुसार मंगलवार से ही झारखंड के कई हिस्सों में तापमान की कमी आएगी.(नीचे भी पढ़े)
मैदानी इलाकों में मंगलवार से ही शीतलहर महसूस होने लगेगा. सुबह और रात में लोगों को कनकनी का सामना करना पड़ सकता है. उत्तरी भारत के साथ साथ झारखंड में भी शीतलहर का प्रभाव पड़ सकता है. अगले कुछ दिनों में तापमान में 5-6 डिग्री की गिरावट आ सकती है जबकि अधिकतम तापमान में 4 डिग्री नीचे आ सकता है. इस समय उत्तरी भारत में शीतलहर का दौर चल रहा है जबकि बंगाल की खाड़ी में बना तूफान का रुख श्रीलंका की ओर हो गया है. इससे झारखंड में आंशिक बादल छाएं रहेंगे. इसके बाद ही हवा के रुख में भी बदलाव आएगा. अधिकांश जगहों पर तापमान सामान्य से कुछ अधिक रह सकता है.



