बोकारो: बोकारो जिले के गोमिया थाना अंतर्गत बिरसा गांव में सोमवार की दोपहर एक ट्रैक्टर पटल जाने से दो व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं दो व्यक्ति घायल भी हो गए.घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक खाली ट्रैक्टर में चालक सहित चार लोग सवार होकर गांव में कच्ची सड़क पर जा रहे थे. तभी अचानक उस कच्ची सड़क में ट्रैक्टर गाड़ी का पिछला चक्का धंस गया, जिससे कारण ट्रैक्टर सात फीट नीचे खेत मे पलट गया. जिससे सभी लोग ट्रैक्टर के नीचे दब गए. आनन-फानन में ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें निकालकर उपचार के लिए गोमिया सेवा सदन अस्पताल ले जाया गया.(नीचे भी पढ़े)
वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया. जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत दो व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य दो व्यक्तियों का इलाज चल रहा है.सूचना मिलते ही घटनास्थल पर गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन अपने दलबल के साथ पहुंचे. उन्होंने बताया कि दो लोगों का इलाज गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा हैं, वहीं बताया कि दो लोगों की मृत्यु की पुष्टि चिकित्सक ने कर दी है.वहीं समाचार लिखे जाने तक मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गोमिया-ललपनिया मुख्य सड़क को जाम कर दिया है.



