गालूडीह: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वासपुर गांव स्थित पुलिस ट्रेनिंग कैंप के पासिंग आउट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे. इस दौरान झामुमो जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.(नीचे भी पढे)
जिसके बाद बाघराय के नेतृत्व में मुर्गागूटू पंचायत ग्राम रोआम के विस्थापितों ने सीएम हेमंत सोरेन को यथाशीघ्र विस्थापितों का समाधान करने के लिए ज्ञापन सौंपा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता पूर्वक ज्ञापन को देखने के बाद डीसी विजया जाधव को तुरंत कार्रवाई करते हुए आदेश दिया. यथाशीघ्र विस्थापितों का समस्या का समाधान करते हुए सरकार को अवगत करवाएं. विस्थापित समिति में से प्रतिनिधि ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो, हरमोहन माहतो, लाल मोहन महतो, तपन कर्मकार, जगत मार्डी मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)
क्या है मांग- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन में कहा गया कि एचसीएल द्वारा पूर्व में अधिग्रहित रैयती जमीन जियाडा को हस्तांतरित न करके रैयतों को जमीन वापस किया जाए. कहा कि हमारे रैयती भूमि का अधिग्रहण वर्ष 1972 में जिला भू-अर्जन कार्यालय चाईबासा द्वारा हिन्दुस्तान राखा ताम्र परियोजना के लिए किया गया था, जो रोआम मुख्य गांव में 91.58 एकड़ जमीन, खेतिहर जमीन के साथ-साथ घर, तालाब, कुंआ को अधिग्रहित कर पूर्ण रूप से विस्थापित कर भूमिहीन कर दिया गया हैं. इस अवसर पर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन भी मौजूद थे.



