जमशेदपुर : अरका जैन यूनिवर्सिटी का वार्षिक खेल समारोह रनभूमि-2022 सोमवार को संपन्न हो गया. इसमें इंजीनियरिंग एंड आइटी संकाय के छात्र सभी खेलों में अव्वल रहे, जिसे ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया. कॉमर्स एंड मैनेजमेंट संकाय ने सभी खेलों में दूसरा स्थान हासिल किया. इस बार खेलों ने छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं कई अवार्ड भी अपने नाम किये. (नीचे भी पढ़ें)

समापन समारोह के मुख्य अतिथि, कुलपति प्रो डॉ एसएस रज़ी एवं निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किये. कुलसचिव जसबीर सिंह धंजल, स्पोर्ट्स कॉउन्सिल के अध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार पांडेय, निदेशक (परिसर) डॉ अंगद तिवारी, डॉ ज्योतिर्मय साहू, डॉ अश्विनी कुमार ने भी विजेताओं और उप-विजेताओं में पुरस्कार वितरित किये. समापन समारोह को संबोधित करते हुए निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि खेलना हमें आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण एवं सुधार करना सिखाता है. खेलों का नियमित अभ्यास कर हम अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
कुलपति डॉ एसएस रजी ने कहा कि खेलकूद मानव मन को प्रसन्न और उत्साहित बनाए रखते हैं. खेलों से नियम पालन के स्वभाव का विकास होता है और एकाग्रता भी आती है. डॉ अरविन्द पांडेय ने स्पोर्ट्स काउंसिल के सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया.



