जमशेदपुर : हमारे संस्कार हमारे जीवन की सफलता का आकार तय करते हैं, हम जीवन में कितना सफल हो पाते हैं ये हमारे संस्कारों और आदतों पर निर्भर करता है. उक्त बातें शिक्षाविद् और राज्य पर्यवेक्षण बोर्ड के सदस्य पारसनाथ मिश्र ने हेमकुंड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही. स्कूल के निदेशक पारस नाथ मिश्र ने संस्कार वीक में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे आचरण, संस्कार एवं व्यवहार ही हमारी सफलता का आधार हैं, इसलिए विद्यार्थी जीवन में ही अच्छे संस्कार एवं आचरण जीवन में आत्मसात कर लेने चाहिएं. श्री मिश्र ने कहा कि हेमकुंड पब्लिक स्कूल में हर माह एक सप्ताह संस्कार वीक के रूप में मनाया जाएगा, जिसके तहत विद्यार्थी एक हफ्ते तक सदाचरण का पालन करेंगे. इनमें सबसे पहला आचरण सुबह उठ का माता पिता को प्रणाम, आदर पूर्वक जल देना, सूर्य नमस्कार के साथ साथ ईश्वर का सारी चीजों के लिए आभार जताना शामिल हैं.

मैनेजमेंट गुरु सह टाटा मोटर्स के पूर्व अधिकारी चंद्रेश्वर खां ने कहा कि 6 से 8 वर्ष की आयु में बच्चों का 80 प्रतिशत मानसिक विकास हो जाता है. बच्चो को यदि स्कूल में अच्छे संस्कार देने पर जोर दिया जाय तो बच्चे सरकात्मक दिशा में कार्य करते है.




