जमशेदपुर: टेल्को थाना अंतर्गत रॉक गार्डन के पास बाइक की टक्कर से महिला घायल हो गयी. घायल महिला को टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल महिला सुमित्रा गोंड राधिका नगर संतोषी मंदिर के पास रहने वाली है. महिला लोगों के घरों में काम करती है और काम खत्म करने के बाद वह घर लौट रही थी.(नीचे भी पढ़े)
इसी बीच तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने ठोकर मार दी.जिससे वह घायल हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बाइक को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. बाइक चालक अरशद आलम बारीनगर के रहने वाला बताया जाता है.




