जमशेदपुर: केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर विश्व भर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पतालों की तैयारी को लेकर मंगलवार को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. एमजीएम अस्पताल के प्रशासक नन्द किशोर लाल एवं अस्पताल के कोविड इंचार्ज बलराम झा नेतृत्व में इस मॉक ड्रिल को संपन्न किया गया. इस दौरान अस्पताल में तैयार कोविड वार्ड, इसकी मशीनरी और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया. (नीचे भी पढ़े)
अस्पताल के प्रशासक नन्द किशोर लाल ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए हमारे तमाम अस्पताल तैयार है और आगे जरुरत पड़ने पर और भी व्यवस्था बढ़ाई जाएगी. वहीं कोविड इंचार्ज बलराम झा ने कहा कि अस्पताल में 200 बेड का कोविड केयर पूर्ण रूप से तैयार है. तमाम मशीने पूर्ण रूप से क्रियाशील है और कोरोना से निपटने हेतु अस्पताल पूर्ण रूप से तैयार है.











