जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागुननगर डी ब्लॉक ग्राम पूजा स्थल में मरांग गोमके झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं प्रखर वक्ता जयपाल सिंह मुंडा एवं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. इसमें आदिवासी मुंडा समाज की विभिन्न शाखा समितियों के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में समाजसेवी शंभू मुखी डुंगरी, मुंडा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष नंदलाल पातर, वरिष्ठ सलाहकार परशुराम सामंत, बागुन नगर शाखा के अध्यक्ष संतोष नाग, मुंडा समाज के समाजसेवी काजू सांडिल ने सर्वप्रथम माराम गोमके जयपाल सिंह मुंडा एवं प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाइ फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंभु मुखी ने कहा कि आज पूरे देश में आदिवासी दलित मूल निवासी की यदि पहचान है तो इसका श्रेय हमारी इन महान विभूतियों को जाता है. ऐसी ही महान विभूतियों में प्रखर वक्ता मारम गोमके जयपाल सिंह मुंडा के संघर्ष एवं बलिदानों की देन है. उन्होंने कहा कि राजनीति ही नहीं खेल में भी विशेष रूप से भारत की हॉकी टीम में सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद्र की टीम मैं माराम गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने प्रतिनिधित्व कर विश्व हॉकी में भारत का नाम रौशन किया एवं विश्व विजेता बनाने में भागीदारी निभाई. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने मुंडा समाज के युवाओं का आह्वान किया कि वे इन महान विभूतियों को आदर्श मानकर इनके बताये मार्ग पर चलें. सभा को मुख्य रूप से परशुराम सामंत, संतोष नाग, नंदलाल पातर, हराधन मुंडा, काजू सांडिल, लखन सांडिल आदि ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष नाग, सूरज सांडिल, हाराधन मुंडा, परशुराम सामंत, लखन सामंत, नरेश मुंडा, विवेक पांडे, बागुन पातर, शंकर सांडिल, लखीराम कच्छप सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल रहे.




