जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर चार के रहने वाला काजू कुमार से साइबर वदमाशों ने फेसबुक पर मारूति सुजुकी कार बेचने के नाम पर 85 हजार रुपये की ठगी कर ली. उनकी मोबाइल पर 20 दिसंबर को फोन आया था. गाड़ी का रेट 35 हजार रुपये बताया गया था. 22 दिसंबर को मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उसने खुद को आर्मी का अधिकारी बताते हुये अपना नाम अनिकेत मंडल बताया. साइबर बदमाश आरोपी ने सबसे पहले काजू कुमार से डिस्पैच के नाम पर 23,200 रुपये भेजने के लिये कहा, इसके बाद फिर 23 दिसंबर को फोन आया और कहा कि गाड़ी का इंश्योरेंस के लिये 16600 रुपये भेजना होगा.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद कुरियर के नाम पर 14,600 रुपये और 14,500 रुपये की ठगी कर ली. इस बीच कहा कि कार चांडिल तक पहुंच गया है और कार हैंडओवर देने के लिये और 17,000 रुपये की मांग की। साथ ही कहा कि जो रुपये ज्यादा आ गया है उसे वापस कर दिया जायेगा. लेकिन कार चांडिल तक पहुंचा ही नहीं था. काजू 85 हजार रुपये गंवाने के बाद उसे लगा कि वह ठगी का शिकार हो गया है. इसके बाद उसने घटना की लिखित शिकायत साइबर थाने में 24 दिसंबर को दी. पुलिस मामला में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही हैं.




