जमशेदपुर : झारखण्ड क्षत्रिय संघ की सोनारी की ओर से पारिवारिक मिलन सह लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया. संगठन के अध्यक्ष मनोज सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष रामचंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह मुख्य अतिथि थे जबकि उनके अलावा नव निर्वाचित महासचिव प्रभाकर सिंह, संरक्षक नंदकिशोर सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह सहित अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखण्ड क्षत्रिय संघ की सोनारी इकाई के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सराहनीय सहयोग किया. आयोजन में सोनारी शाखा के अध्यक्ष मनोज सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, महासचिव हरीन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष कल्याण चन्द्र सिंह, रामा सिंह, एस एन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह, बिनोद सिंह,महाबीर सिंह, दशरथ सिंह, रमाकांत सिंह, कृष्णा सिंह एवं पंकज सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी शामिल रहे.



