गालूडीह: बड़ाखुर्शी पंचायत के दारिसाई स्थित ग्राम प्रधान तारा पदो सिंह के घर के समीप स्थित चापाकल विगत कई दिनों से खराब पड़ा है. इस कारण आस पास के ग्रामीणों व राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. विदित हो कि उक्त स्थान पर पेयजल की और कोई व्यवस्था नहीं है. दारिसाई के दर्जनों परिवार के लोग इसी चापाकल पर आश्रित है. चापाकल खराब होने से लोगों को दूर दराज स्थित पेयजल स्रोतों से काम चलाना पड़ रहा है. (नीचे भी पढ़े)
गृहणियों व पशुपालकों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामप्रधान तारा पदो सिंह का कहना है कि गांव में चापाकल खराब रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. कई बार विभागीय पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई जा चुकी है. कई बार गांव के लोगों द्वारा आपस मे चंदा कर चापाकल की मरम्मत कराते रहे हैं. ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चापाकल मरम्मत की मांग की है.



