जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी मुसलिम बस्ती रेलवे साइडिंग में की गयी गोलीचालन की घटना में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक देशी पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किया है. गिरफ्तार लोगों में मुख्य आरोपी मोहम्दम शाहीद है, जो मुसलिम बस्ती का रहना वाला है, जिसके खिलाफ पहले से 8 केस दर्ज है और दागी भी है. वहीं, एक अन्य मामले में पुलिस ने बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी मुसलिम बस्ती निवासी मोहम्मद अफजल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 2022 में हुई फायरिंग की घटना के मामले में उसको गिरफ्तार किया गया है. उसके खिलाफ पहले भी बर्मामाइंस थाना में तीन मुकदमा दायर है.



