आदित्यपुर: सरायकेला जिले में पड़ रहे कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार क्षेत्र में अलाव एवं गर्म कपड़ों का वितरण किया जा रहा है. इसी कड़ी में कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत सोमवार को आदित्यपुर में 500 से अधिक जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया, जिसमें राज्य के मंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन ने शिरकत की. मंत्री ने अपने हाथों से जरूरतमंदों को कंबल बांटे. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने जिला पुलिस के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा क्षेत्र में बढ़ते ठंड को देखते हुए लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है जो काफी सराहनीय है. वहीं एसपी आनंद प्रकाश ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया जो पुलिसिंग का एक हिस्सा है. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य एवं परमेश्वर प्रधान भी मौजूद रहे.


