जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में शव गृह के बगल में पड़ी खाली जगह पर नहाकर मरीजों के परिजन कपड़े को सूखाते हैं. कपड़ो के कारण पूरी जगह घिर जाती है. यहां बैठकर परिजन स्नान भी करते हैं. यह वह परिजन होते हैं जिनके मरीज विभिन्न वार्डों में भर्ती हैं.(नीचे भी पढ़े)
इससे एमजीएम अस्पताल के कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों को भी परेशानी होती है. इन लोगों ने मामले की शिकायत एवं ला एंड आर्डर एनके लाल से कर दी है. एडीएम ला एंड आर्डर का कहना है कि वह मामले की जांच कराने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगी.


