जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो (आजादनगर) में गौवंश से लदे पुलिस ने दो पिकअप वैन को पकड़ा है. आजादनगर पुलिस पारडीह चौक पर चेकिंग कर रही थी. इसी बीच पारडीह की ओर से आ रही थी. चेकिंग के दौरान ही पुलिस वालों ने दोनों ही पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया. जहां पिकअप वैन के चालक गाड़ी की रफ्तार तेज करते हुए वहां से भाग खड़े हुए. जिसके बाद पुलिस द्वारा उनका पीछा किया गया और चेपापुल के पास उन्हें पकड़ लिया गया. परंतु दोनों ही पिकअप के चालक वाहन छोड़कर भागने में कामयाब रहे. वहीं मामला चेपापुल के पास होने से मानगो थाना क्षेत्र को पिकअप वैन सौंप दी गयी है. वहीं तलाशी के दौरान कुल 10 गौवंश बरामद किया गया है.




