रांची: रांची स्थित नगड़ी थाना अंतर्गत पुदांग आईआईएम हॉस्टल के पांचवें तल्ले के कमरा नंबर 505 में यूपी बनारस के लंका के रहनेवाले शिवम पांडेय नामक छात्र ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. उसके दोनों हाथ रस्सी से बंधा पाया गया. इसके बाद संस्थान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी.संस्थान पहुंचे शिवम के पिता अखिलेश्वर पांडेय ने बताया कि साजिश के तहत बेटे की हत्या की गयी है. उन्होंने कहा कि मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं मगर घटना की जांच उच्च स्तरीय होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं अपने बेटे को जानता हूं, वह किसी भी हाल में डिप्रेशन में नहीं जा सकता है. हमसे प्रतिदिन बात होती थी लेकिन अचानक शिवम का नहीं संदेह पैदा करता है.(नीचे भी पढ़े)

उनका कहना है कि पुलिस के गैरमौजूदगी में बॉडी को क्यों उतारा गया. इस संबंध में संस्थान का कहना है कि मेडिकल जांच के लिए शव को उतारा गया. पिता अखिलेश्वर पांडेय ने बताया कि मुझे आईआईएम मैनेजमेंट ने रात 10 बजे के आस पास फोन पर बताया गया कि शिवम नहीं रहे. उन्होंने मुझे बताया कि शिवम ने सुसाइड कर लिया है. शिवम ने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, इसके बाद मैनेजमेंट करने का निर्णय लिया, और नामांकन कराया गया. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन एक दूसरे से बात होती थी. सामान्य रुप से यूपी में नया घर बन रहा है, उसके बारे में भी हमारी बात होती थी. पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है.











