जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची स्थित डायमंड मार्केट की छत पर अचानक आग लग गयी. बताया जाता है कि सुपर सेंटर में एक बारात आयी हुई थी. इसी दौरान अचानक से आग लग गयी. आग डायमंड मार्केट के ऊपर लगाये गये टेंट में लग गयी. आग लगते ही हड़कंप मच गया.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद वहां खड़े सामाजिक कार्यकर्ता चंचल भाटिया, चिंटू सिंह, इंदरजीत सिंह, प्रताप सिंह, आशीष मिश्रा, शुभम झा, सत्यप्रीत सिंह समेत अन्य लोगों ने आग पर काबू पाया. आग को काबू पाने के लिए कोशिशें तेज कर दी गयी है. बड़ा घटना को टाल दिया गया.











