चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड प्रशिक्षण केंद्र भवन में सहायक अध्यापक सेवा संपुष्टि के लिए डायट प्रखंड प्रमुख धनंन्जय करूणामय की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति, उपप्रमुख , प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीडीओ ,विद्यालय के मनोनीत शिक्षक, सहायक अध्यापक संघ के सदस्य उपस्थित थे. इस दौरान प्रखंड प्रमुख ने कहा कि स्पष्ट निर्देश आने के बाद ही सेवा संपुष्टि होगा.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में सेवा संपुष्टि सभी शिक्षकों के लिए एक साथ होगा न कि टेट पास वाले अलग से होगा. सरकार के सचिव किरण कुमारी पासी के पत्र से समझा जा रहा है कि सभी सहायक अध्यापकों के लिए 4 फीसदी की वार्षिक वृद्धि संपुष्टि के बाद मिल सकेंगे. बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों ने मिलकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को कहा कि स्पष्ट निर्देश आने के बाद ही ये काम कराये.



