जमशेदपुर: अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज ने कहा कि 2024 चुनाव नजदीक आ गया है, प्रत्येक कार्यकर्ता को कमर कस लेनी होगी. उन्होंने कहा कि यह चुनाव में भाजपा को धाराशायी करना है तो मजदूर वर्ग को एकजुटता दिखानी होगी. उन्होंने कहा राहुल गांधी की भारत जोडों यात्रा में करोड़ों देशवासी शामिल हुए यह इस बात का प्रमाण है कि देश में मंहगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, आपसी भाईचारा सहित अन्य मुद्दों पर भाजपा विफल साबित हुई है. राहुल गांधी के रूप में लोग देश का कल देख रहे हैं.(नीचे भी पढे)

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा ने कहा कि अप्रैल महीने में दिल्ली में राष्ट्रीय मजदूर महासम्मेलन का आयोजन केकेसी द्वारा किया जाएगा, जिसमें राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, प्रियंका गांधी शामिल होंगे. बैठक में झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने पिछले तीमाही की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी. झारखंड में किए गए कार्यक्रमों एवं आने वाले दिनों में होने वाले कार्यक्रम का ब्यौरा दिया, साथ ही बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने मजदूर वर्ग के समझ उत्पन्न हुई चैलेंजेस पर भी बात रखी.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के जमाने में कामगार का जगह रोबोट एवं आर्टिफिशियल मशीनें ले रही है एवं मैनिफैकचरिंग इंडस्ट्री में कामगारों की संख्या इसी वजह से दिनों दिन घट रही है. उन्होंने डॉ उदित राज से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे द्वारा कांग्रेस शासित प्रदेशों में मजदूरों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवाने का आग्रह किया. बैठक में सभी प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए. शाम 5 बजे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने अपने आवास पर केकेसी नेताओं के साथ बैठक की एवं प्रत्येक राज्यों के मजदूरों की परेशानियों को जाना, उन्होंने केकेसी नेताओं से देश भर के मजदूरों के लिए सेवा भाव से कार्य करने का निर्देश दिया.





