बहरागोड़ा: कुछ दिन पूर्व प्लस टू उच्च विद्यालय मानुषमुरिया में तारापद सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा एक नेत्र जांच शिविर लगाया. जिसमें स्कूल के सभी छात्र-छात्राएं और शिक्षकों के भी आंखों की जांच की गई. इस शिविर में ऐसे 12 छात्र छात्राएं मिले जिनको देखने में परेशानी पाई गई. तारापद सरोजिनी चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा उन 12 छात्राओं के बीच चश्मा का वितरण किया गया. चश्मा वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने अपने हाथों से उन सभी छात्राओं को चश्मा वितरण किया. कुणाल षड़ंगी ने सभी छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आंखें, हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं.(नीचे भी पढ़े)
ये बहुत नाजुक होती हैं, इसलिए उनकी पूरी देखभाल करें, थोड़ी सी भी परेशानी हो तो उसे नज़रअंदाज़ न करें. अगर आंखों से संबंधित समस्याओं को आप लंबे समय तक नज़रअंदाज़ करेंगे तो दृष्टि प्रभावित हो सकती है या हमेशा के लिए आंखों की रोशनी छिन सकती है. गैजेट्स के बढ़ते चलन ने आंखों के स्वस्थ को लेकर खतरा बढ़ा दिया है, ऐसे में डिजिटल आई स्ट्रेन आंखों की एक बड़ी समस्या बनकर उभरा है. ऐसे में आप जितना हो सके कम से कम गैजेट्स का इस्तेमाल करें ताकि आपके आंख हमेशा के लिए स्वस्थ्य रह सकें. मौके पर धनेस्वर मुर्मू, पूर्णेंदु पात्र,कुना महतो, तन्मय दे, नंद बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.




