गालूडीह: थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव के समीप गालूडीह से नरसिंहपुर की ओर जाने वाले सड़क पर पल्सर बाइक एवं स्कूटी में आपसी भिंडत हो गया. इस दुर्घटना में बाइक चालक हलुदबनी गांव निवासी एसएस पेट्रोल पंप के कर्मचारी देवराज गोप गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं बड़बिल गांव के स्कूटी चालक महिला को अंदरूनी चोट आई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार देवराज को क्षेत्र के निरामय नरसिंह होम में इलाज के लिए भेज दिया. जहां घायल का इलाज चल रहा है. स्कूटी चालक महिला को घटना के बाद उसके परिजनों ने घर ले गए. घटना के सूचना पर गालूडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह, एसआई नंदलाल पांडेय घटना स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी लिया.(नीचे भी पढ़े)
दुर्घटना में शामिल दोनों बाइक को जब्द कर थाने ले आया. घटना के संबंध में घायल देवराज के भाई रसोराज गोप ने बताया कि देवराज को ठीक से बाइक चलाना नहीं आता. बावजूद पेट्रोल पंप के मैनेजर राकेश गोप बड़बिल गांव की ओर से हेंदलजुड़ी उसके घर छोड़ने के लिए बाइक से जा रहा था. उल्टी दिशा से आ रहा स्कूटी सवार महिला ने ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान दोनो में सीधा टक्कर हो गयी. वहीं पुलिस ने बताया की अभी तक किसी के तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं आया, शिकायत आने पर कार्रवाई किया जाएगा.




