जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के पोस्तो नगर के रहने वाले कार्तिक शर्मा की दुकान में चोरी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. इसके बाद पुलिस ने रामनगर के रहने वाले रवि तानसोय, हरहरगुट्टू के रहने वाले गौतम महतो और कीताडीह के रहने वाले नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है.(नीचे भी पढ़े)
इन आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी गया बाट बरामद कर लिया है. इसके अलावा चोरी की घटना में प्रयुक्त बुलेट वाहन भी जब्त किया गया है. बुधवार को तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. कार्तिक शर्मा की दुकान से चोर नकदी समेत हजारों का सामान पार कर ले गए थे.





