जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 15 में पानी टंकी के पास कुछ लोगों ने एक छात्र संजय कर्मकार पर जानलेवा हमला कर दिया. घटना शनिवार की दोपहर की है. संजय कर्मकार अपनी भांजी को स्कूल से लेकर घर लौट रहा था. तभी उस पर हमला किया गया. संजय कर्मकार ने बताया कि हमलावरों में विक्की और उसके साथी शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बेल्ट और डंडे से उसके सर पर मारा गया. इस हमले में संजय के सिर पर चोट लगी है. उसका सिर फट गया है. घटना की सूचना मानगो थाने को दी गई संजय कर्मकार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




