जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ के आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में बीते दिनों टाटा प्रोजेक्ट्स द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया. जिसमें 9 छात्रों का चयन किया गया है. जिसमें लिखित परीक्षा, छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के आधार पर छात्रों का चयन किया गया. जिसमें छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान का नाम रोशन किया. टाटा प्रोजेक्ट ने एनटीटीएफ के 9 छात्रों को 3.30 लाख के पैकेज पर लॉक किया है. चयनित छात्रों में सौरभ वर्मा, अभिषेक नाग, द्युस्तिमान दास, सानवीक पॉल, अमृत सिंह, हर्ष कुमार दत्ता, निशांत कुमार, ओम भारती और अमरेंद्र कुमार मिश्र शामिल है. ये सभी एनटीटीएफ के फाइनल ईयर के डिप्लोमा इन मेकाट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के विद्यार्थी हैं. (नीचे भी पढ़ें)
सभी छात्रों को टाटा प्रोजेक्ट्स की पुणे स्थित कंपनी के लिए चयन हुआ हैं. इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया. प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी. रमेश राय, पंकज कुमार गुप्ता, दीपक सरकार, अनिल के जवाली, मनीष कुमार, लक्ष्मण, हरीश कुमार, प्रीति साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.




