खरसावां : चक्रधरपुर-खरसावां रोड में आमदा के पास बाइक और स्कूटी में आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. स्कूटी सवार घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा. मिली जानकारी के अनुसार कोलाबीरा के प्रधानडीह गांव के रहने वाले करण सिंह पाड़ेया और सनी सिंह पाड़ेया किसी काम से चक्रधरपुर गए हुए थे. वापसी के क्रम में आमदा के पास खरसावां से चक्रधरपुर की ओर जा रही स्कूटी सवार से टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
घायल युवक में सनी सिंह पाड़ेया का चेहरा और सिर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. दोनों को एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है. आमदा ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच बाइक को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है. सनी सिंह पाड़ेया स्थिति गंभीर बनी हुई है.




