जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में मंगलवार को चूना शाह बाबा की मजार के पास से अतिक्रमण हटाया जा रहा है. इस दौरान जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील की टीम वहां टाटा स्टील की जमीन पर अवैध रूप से बने घरों को हटाया जा रहा है. शुरू में स्थानीय लोगों ने हटाने से पहले कहीं और बसाये जाने की मांग को लेकर तोड़-फोड़ का विरोध भी किया किन्तु अतिक्रमण हटाने आये अधिकारियों एव कर्मचारियों ने उनकी एक नहीं सुनी और वहां बने मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया. (नीचे भी देखें)

बता दें कि बिष्टुपुर बाजार स्थित चूना शाह बाबा की मजार के आसपास करीब सौ गरीब परिवार वर्षों से झोपड़ियां बना कर रह रहे हैं. टाटा स्टील एवं जिला प्रशासन की टीम मंगलवार सुबह वहां से अतिक्रमण हटाने पहुंची. (नीचे भी देखें)
शुरू में स्थानीय लोगों ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर बस्ती को उजाड़े जाने का यह कहते हुए विरोध किया कि पहले उन्हें कहीं और बसाने की व्यवस्था की जाय, फिर उनके घर तोड़े जायं. इस दौरान दलित नेता चेतन मुखी भी वहां पहुंच गये एवं वहां बसे लोगों को हटाने का विरोध किया. किन्तु अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने उनकी एक नहीं सुनी एवं वहां बने घरों को तोड़ना शुरू कर दिया. (नीचे भी देखें)
बस्ती वालों का कहना है कि वे वहां छह से सात दशकों से घर बना कर रहते आ रहे हैं, लेकिन अब उन्हें बिना पूर्व सूचना के हटाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार दलितों-गरीबों को बसाने की बात कर रही है, वहीं उन्हें अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ा जा रहा है.



