गिरिडीह : आज गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने लुकरवा नदी पर प्रस्तावित पुल का मंगलवार को शिलान्यास किया. लगभग साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यह पुल सिमरकोढी और बिशनपुर पंचायतों को जोड़ेगा, जिससे इन दोनों पंचायतों के लोगों को अब सालों भर आने जाने में सहूलियत होगी. साथ ही कतरास की दूरी भी अब घट जाएगी. विधायक सुदीव्य कुमार सोनू की अनुशंसा पर ही उक्त पुल का निर्माण कार्य हो रहा है और उन्होंने ही उसका शिलान्यास कर क्षेत्र की जनता से किये वायदे निभाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उजागर होती है.



