जमशेदपुर : टाटा स्टील ने टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा के जन्मदिवस की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत टाटा स्टील कंपनी परिसर में कई सारे बदलाव कर दिया गया है. इसके तहत कंपनी के मुख्य गेट पर विशेष कार्यक्रम हर साल आयोजित होता है. इस कार्यक्रम के लिए गैलेरी बनाया जा रहा है, जिसको लेकर 16 फरवरी की सुबह 9 बजे से 5 मार्च तक कंपनी के वर्क्स गेट में पार्किंग और गाड़ियों की आवाजाही में बदलाव किया गया है. वर्क्स मेन गेट पर 16 फरवरी की सुबह 9 बजे से काम शुरू होगा. इस कारण स्टीलेनियम हॉल या जेनरल ऑफिस के पार्किंग एरिया में कर्मचारी या अधिकारी अपनी पार्किंग कर सकते है. वर्क्स मेन गेट पर पार्किंग नहीं की जा सकती है. पार्किंग के मूवमेंट में भी बदलाव किया गया है.



