जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में बुधवार को ऑनलाइन जर्नलिज्म जैसे उभरते क्षेत्र पर वर्कशॉप आयोजित हुआ. कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि ऑनलाइन जर्नलिज्म तेजी से उभरता हुआ क्षेत्र है, जिसकी रेंज अधिक है. इसकी विश्वसनीयता और सामाजिक प्रभाव का ऑडिट भी शुरू हो चुका है. हमारी छात्राएं पत्रकारिता के बुनियादी मूल्यों को समझते हुए इसमें बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकती हैं. (नीचे भी पढ़ें)

यूनिवर्सिटी के जर्नलिज्म एंड मास कॉम विभाग की तरफ से आयोजित इस कार्यशाला में पत्रकार अंतरा बोस मुख्य अतिथि थीं. उन्होंने वर्कशॉप के आरंभ में इन्फॉर्मेशन व उसके अर्थ के बारे में बताते हुए कहा कि हम सभी ऐसे समाज में हैं जहां सूचनाओं का विभिन्न माध्यमों के द्वारा आदान-प्रदान किया जाता है. उन्होंने सूचनाओं के विनिमय एवं उसमें ऑनलाइन माध्यमों के उपयोग की जानकारी दी. साथ ही, उन्होंने इसके स्रोतों, प्रकारों, प्रभावों, विशेषताओं व झूठे समाचारों से बचने के कई तरीकों की भी चर्चा की. उन्होंने मिसइन्फॉर्मेशन, डिसइन्फॉर्मेशन व मालइन्फॉर्मेशन जैसे कई तथ्यों से छात्राओं को अवगत कराते हुए बताया कि कैसे लोग किसी समाचार के प्रति पक्षपाती हो जाते हैं और उससे कैसे बचा जाए इसकी भी जानकारी दी. प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने ऑनलाइन जर्नलिज्म से जुड़ी अपनी उलझनों एवं इसमें करियर से जुड़े कई सवाल किये.



