
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित केबुल टाउन एरिया में बनाए गए दुकान को हटा दिया गया. वहां एक दुकान अलॉटमेंट का था जबकि बाद बाकी सब अतिक्रमण का था. सारी दुकानों को हटा दिया गया, जो सड़क निर्माण के बीच में आ रही थी. आवंटित दुकान के मालिक को सोनारी में नए सिरे से आवंटित कर दिया गया है. नयी जगह दुकान मिलने के बावजूद दुकान को लोग खाली नहीं कर रहे थे जिस कारण उसको जबरन हटाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. दुकान हटाने का विरोध करने के लिए एक महिला जरूर आई लेकिन उनके पास कोई दस्तावेज नहीं था इस कारण उनकी दुकानों को हटाया गया.




