गालूडीह : घाटशिला थाना क्षेत्र की कालाचित्ती पंचायत अंतर्गत बांधडीह में चल रहे 24 प्रहरी अखंड हरिनाम संकीर्तन में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू भी शामिल हुईं. बांधडीह शिव मंदिर प्रांगण में चल रहे संकीर्तन में श्रीमती मुर्मू ने विधिवत पूजा अर्चना कराई. साथ ही उन्होंने मत्था टेक कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष दयानंद गोस्वामी सम्प्रदाय बांकुड़ा, दलु महाकुड़ सम्प्रदाय बनकाटी, उर्मिला दास महिला सम्प्रदाय पुरुलिया, वरुण भकत सम्प्रदाय कदमडीह, चुनका दास सम्प्रदाय फूलडुंगरी व केशव चंद्र भकत सम्प्रदाय बड़ाजुड़ी की टीमें शामिल हो रही हैं. संकीर्तन को सफल बनाने में पुजारी स्वपन गोस्वामी, माधव चंद्र महतो, कृष्ण कैवर्त, हरिपद नामता, मोचीराम भूमिज समेत अनेक सदस्य जुटे हुए हैं.



