अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2/डी स्थित मकान नंबर 2-252 से पांच से सात लाख रुपये मूल्य के गहनों की चोरी हो गयी है. परिवार के लोग महा शिवरात्रि पर पूजा करने के लिए बंगाल के चिरका धाम गये हुए थे, इसी बीच मकान में चोरी हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)

बीएसएल ट्रैफिक डिपार्टमेंट में कार्यरत अशोक कुमार पांडेय के घर से पांच से सात लाख रुपये के गहनों की चोरी हो गयी. अशोक कुमार पाण्डेय की पत्नी ने बताया की वे लोग महा शिवरात्रि के अवसर पर पूजा करने के लिए बंगाल के चिरका धाम गये थे. (नीचे भी पढ़ें)

आज सुबह वे लोग घर लौटे तो बाहर गेट पर टाला लगा मिला, किन्तु ताला खोल कर अंदर घुसने पर चोर खिड़की को काट कर अंदर घुसे एवं अलमारी तोड़कर पांच से सात लाख रुपये के गगनों के साथ ही नगद व अन्य सामान चोरी कर ले गये हैं. घर के सारे सामान बिखरे हुए थे. सूचित किये जाने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.



