जमशेदपुर : टाटा स्टील के नाम पर लगातार फर्जीवाड़ा के मामले सामने आ रहे है. इसको देखते हुए टाटा स्टील ने एक चेतावनी जारी की है. टाटा स्टील ने अपने वेबसाइट के जरिये जारी किये गये चेतावनी सह अलर्ट में कहा गया है कि कुछ लोग अपने आपको टाटा स्टील का रिप्रेजेंटेटिव बनकर ग्राहकों को ठग रहे है. यह कहा जा रहा है कि लोगों को सस्ता में टाटा स्टील का प्रोडक्ट वे लोग दिलायेंगे और उनको विशेष छूट भी दी जायेगी. इसके बदले लोगों से एडवांस की राशि भी ले ली जा रही है. टाटा स्टील ने साफ किया है कि अगर कोई ऐसी बातें करता है तो उनकी बातों का वेरिफिकेशन जरूर कर लें. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील ने जानकारी दी है कि टाटा स्टील aashiyana.tatasteel.com के माध्यम से ही अपने सारे कारोबार करती है. इसके अलावा कंपनी की साफ पॉलिसी है कि एडवांस पेमेंट अपने ग्राहकों से नहीं लेती है. अगर कोई ऐसा दावा करने वाला कॉल करता है तो ऐसे लोगों के वेरिफिकेशन के लिए लोग टोल फ्री नंबर 18001088282 पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते है. एक अन्य चेतावनी में टाटा स्टील ने बताया है कि टाटा स्टील की ओर से अपने वेबसाइट को तैयार करने में सारी सावधानियां बरती है. टाटा स्टील को अपने वेबसाइट में किसी तरह का बदलाव करने का अधिकार प्राप्त है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील का अधिकारिक वेबसाइट www.tatasteel.com है, जिसके जरिये कंपनी का कारोबार होता है और लगातार इसके जरिये ही सारा कामकाज होता है, लेकिन यह देखा जा रहा कि कुछ लोग इससे अलग हटकर वेबसाइट तैयार कर लोगों को ठग रहे है, जिसके लिए टाटा स्टील, टाटा स्टील के अधिकारी, कर्मचारी या एजेंट जिम्मेदार नहीं है. इस अधिकारिक वेबसाइट के अलावा किसी तरह का अन्य वेबसाइट के जरिये टाटा स्टील कोई भी कारोबार नही करता है. अगर कोई फर्जी वेबसाइट के जरिये कुछ करता है तो इसके नुकसान, खर्च या खराबी का पार्टी खुद जिम्मेदार होंगे.



