चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले के सीकेपी अनुमंडल के सोनुवा बस स्टैंड के पास मंदिर में लगा ताला को तोड़ते हुए 15 साल के किशोर को पुलिस ने धर दबोचा है. किशोर का नाम आशीष प्रधान है. पुलिस ने सीकेपी थाने में कांड संख्या 36/23 में एक मामला दर्ज किया है. जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है.




