जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा का वार्षिक टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता अचीवर्स कप सीजन 1 का आयोजन 25 व 26 फरवरी को केबुल टाउन मैदान गोलमुरी में खेला जाएगा. प्रतियोगिता का उद्घाटन 25 फरवरी को होगा. पहले दिन लीग मैच खेले जाएंगे. और 26 को सेमीफाइनल व फाइनल खेला जाएगा. इसमें कुल 8 टीमें भाग ले रही है.जो मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा, अनमोल पापड़, किक स्पोर्ट्स, एमडीवी सिक्योरिटीज आदि है.(नीचे भी पढ़े)
यह प्रतियोगिता में कुल 8 टीम खेल रही है जो की मारवाड़ी युवा मंच टाटानगर अचीवर्स शाखा, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा, यंग इंडियंस, जेवाईसीए, सीए स्टूडेंट आदि की टीम है. प्रतियोगिता के प्रायोजक नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स तथा वेव इंटरनेशनल है और सह प्रायोजक बिंदल मॉल, उत्सव रिजॉर्ट, धानिष्ठा कंस्ट्रक्शन, अनमोल पापड़, किक स्पोर्ट्स, एमडीवी सिक्योरिटीज आदि है.





