अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के सतनपुर पहाड़ी में अचानक से आग लग गई. देखते ही देखते आग बहुत तेजी से फैलने लगी. झारखंड सशस्त्र पुलिस के फायरिंग रेंज में भी फैलने लगी. आग लगने की सूचना पर झारखंड सशस्त्र पुलिस के चार जवान मौके पर पहुंचे और उसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया. सतनपुर पहाड़ी के पास झारखंड सशस्त्र पुलिस चार का फायरिंग रेंज भी है. जहां सीआईएसफ के द्वारा शुक्रवार को फायरिंग का अभ्यास भी किया जा रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय मुखिया ने बताया कि फायरिंग के दौरान चिंगारी निकलने से आग लगी है. जबकि मौके पर मौजूद हवलदार ने बताया कि फायरिंग के दौरान चिंगारी निकलने से आग नहीं लगी है. सूखे पत्तों में किसी के द्वारा बीड़ी या सिगरेट पीकर सूखे पत्तों में फेंकने से या आग लगी है आग पर काबू पा लिया गया है. स्थानीय लोगों ने कैंप में आग लगने की सूचना दी थी. आग लगने से पेड़ पौधे जल गए हैं.





