चाइबासा : पश्चिम सिंहभूम के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने एक बार फिर आइइडी ब्लास्ट किया है. इसके चपेट में आने से एक की मौत और एक घायल है. घटना बुधवार की सुबह की है. जहां दोनों को गोइलकेरा अस्पताल पहुंचा गया. वहीं डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया, वहीं महिला की इलाज जारी है. मिली जानकारी अनुसार इचाहातु गांव में दपंति खेत में फसल देखने जा रहे थे. तभी आइइडी ब्लास्ट हुआ जिसकी चपेट में आने से इचाहातु निवासी कृष्णा पूर्ति (52) की मौके पर ही मौत हो गयी और पत्नी नंदी पूर्ति (45) गंभीर रूप से घायल है.



