चाकुलिया: चाकुलिया में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुधवार की शाम मेहंदी शाह बाबा का उर्स धूमधाम से मनाया गया और मजार पर चादरपोशी की गई. इस मौके पर हाटचाली से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. हाटचाली से निकला जुलूस बिरसा चौक पहुंचकर मुख्य सड़क से गुजरते हुए कब्रिस्तान पहुंचा. यहां पर लोगों ने मेहंदी शाह बाबा की मजार पर चादर पोशी की.(नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर मोहम्मद गुलाब, मोहम्मद नियामुद्दीन, फजरूल रहमान, मोहम्मद पोल्टू, मोहम्मद लाला, बिलाल खान, मोहम्मद कलीम, मुहम्मद पेंटर, मुहम्मद सोनू समेत अन्य उपस्थित थे.



