रामगोपाल जेना/चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की किसान गोष्ठी झीकपानी प्रखंड के टुटुगुट्टू दामादिरी में आयोजित हुई. जिलाध्यक्ष गुलशन सुंडी की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में मुख्य रूप से किसान सम्मान निधि पर चर्चा हुई. किसान गोष्ठी को जिला महामंत्री प्रताप कटियार, जगदीश पाटपिंगुआ एवं चंद्रमोहन तियु ने भी संबोधित किया. (नीते भी पढ़ें)
भाजपा किसान मोर्चा की झींकपानी में आयोजित गोष्ठी में चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम मुख्य रूप से उपस्थित हुए. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जब से केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है, तब से वह जन सेवा के लिए समर्पित है. खास कर किसानों के हित हित में कई बड़े निर्णय लिये जा चुके हैं. इसी के तहत अब तक किसान सम्मान निधि के रूप में 13वीं किस्त सीधे किसानों के खाते में भेजी गई है. उन्होंने सहयोग राशि सीधे किसानों के खाते में जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे किसानों का सम्मान हो रहा है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आय दोगुनी करने के लिए प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में कृषि बजट को 10 गुणा बढ़ा दिया गया है जिसका प्रभाव आने वाले 6 महीने में देखने को मिलेगा.(नीते भी पढ़ें)
गोष्ठी का संचालन भाजपा प्रखंड महामंत्री पप्पू महतो ने किया, जिसमें मुख्य रूप से गुनन देवगम, श्यामलाल बांकुरा, जुडन सामड, घासीराम गोप, सिकन्दर बुडीउली, संजय कालिंदी, कमल गोप, समेत अनेक कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे.




