रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च तक चलेगा.इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 4 व 18 मार्च के दिन शनिवार को सरकारी कार्यालय खोलने का आदेश दिया है. सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि राज्य सचिवालय व कार्यालय में शनिवार की छुट्टी रहती है, इसलिए इन दोनों दिन कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है. (नीचे भी पढ़े)
इस दिन राज्यभर के किसी और भी कार्यालय में अगर अवकाश है तो उस दिन कार्यालय खुले रहेंगे. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव राजीव अरुण एक्का ने एक आदेश जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि शनिवार के दिन अन्य कार्य दिवस के तरह कार्य होंगे और बजट से जुड़े हुए कार्यालय भी खुले रहेंगे.




