रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर थाना परिसर में बुधवार शाम नेक नागरिक सम्मान समारोह आयोजित हुआ, जिसमें चक्रधरपुर के राजेश तिवारी को नेक नागरिक सम्मान प्रदान किया गया. बता दें कि नेक नागरिक सम्मान योजना के तहत चक्रधरपुर थाना परिसर में बुधवार शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें चक्रधरपुर पुलिस एवं अनुमंडल अस्पताल प्रबंधन की ओर से चक्रधरपुर निवासी राजेश तिवारी को पहले नेक नागरिक सम्मान से नवाजा गया. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर अनुमंडल अस्पताल परिवार की ओर से राजेश तिवारी को 2 हजार रुपये का चेक सौंपा गया. मौके पर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा ने बताया कि नेक नागरिक सम्मान योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा वैसे व्यक्तियों को सम्मानित किया जाना है, जो सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में गंभीर अवस्था में घायल मरीज को अस्पताल पहुंचाते हैं. उन्होंने कहा कि गोल्डेन आवर, यानी सड़क दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट आने के दो घंटे के अंदर मरीज अस्पताल आने में असमर्थ हैं. वैसे व्यक्ति को कोई भी नगरिक निःस्वार्थ भाव से अस्पताल पहुंचाता है तो उस व्यक्ति को अस्पताल परिवार की ओर से सम्मानित किया जाएगा. मौके पर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि गंभीर अवस्था में किसी भी व्यक्ति को कोई अस्पताल पहुंचाता हैं तो उससे पुलिस कोई पूछताछ नहीं करेगी. नागरिक घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करें.



