जमशेदपुर : भारत सरकार ने इपीएफओ के इपीएस 95 यानी उच्चस्तर के पेंशन को लेकर दिये गये डेडलाइन के समय में बदलाव कर दिया है. इसके तहत यह बताया गया है कि अब लोग 3 मई तक इसके लिए ज्वाइंट डिक्लरेशन ऑप्सन जमा कर सकते है. पहले यह डेट 3 मार्च था. लेकिन अब इसको बढ़ा दिया गया है. अब इसको लेकर टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल और वीपी फाइनांस संजीब नंदा ने संयुक्त रुप से एक सरकुलर अपने कर्मचारियों के नाम जारी किया है. इसमें बताया गया है कि 16 फरवरी को जो आदेश कंपनी की ओर से जारी किया गया था, उसको वापस ले लिया गया है. यह बताया गया है कि इपीएफओ ज्वाइंट डिक्लेरेशन ऑप्सन फार्म भरने को लेकर नया सरकुल जारी करने वाला है ताकि लोगों को और साफ हो सके कि किस तरह फार्म भरा जा सकेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इसके अलावा इपीएफओ ने अपने आदेश में कहा है कि जेडीओ यानी ज्वाइंट डिक्लेरेशन ऑफ्सन का फार्म वहीं, मंजूर करेंगे, जो विभाग की ओर से दिया गया है. कंपनी या कर्मचारी की ओर से दिये गये अपने फार्म को माना नहीं जायेगा. टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों को कहा है कि वे लोग तत्काल प्रभाव से ज्वाइंट डिक्लेरेशन ऑप्सन जमा करने की जो प्रक्रिया चल रही थी, उको रोका जाता है. जो कर्मचारी या पूर्व कर्मचारी अपना फार्म भरना चाहते है, वे लोग सीधे इपीएफओ के आदेश का या तो इंतजार करें या इपीएफओ के यूआरएल के माध्यम से अपना फार्म जमा कर सकते है. कंपनी ने साफ यह भी किया है कि कर्मचारी या पूर्व कर्मचारी को अगर जेडीओ भरना है तो वे लोग अपने स्वविवेक से फैसला लें, जिसके लिए टाटा स्टील प्रबंधन इसको लेकर किसी तरह का देनदारी को बाध्य नहीं होगी.



